Showing posts with label Ram Rahim. Show all posts
Showing posts with label Ram Rahim. Show all posts

Friday, August 25, 2017

राम रहीम को बुला लिया, इमाम बुखारी को क्यों नही ? :साक्षी महाराज

राम रहीम को बुला लिया, इमाम बुखारी को क्यों नही बुलाती कोर्ट, यह षडयंत्र है: साक्षी महाराज
उन्नाव. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सपोर्ट करते हुए कहा- ''एक आदमी ने कंप्लेन की है यौन शोषण की और करोड़ों लोग डेरा सच्चा बाबा को भगवान मान रहे हैं।


Called Ram Rahim, why not Imam Bukhari? : Sakshi Maharaj
तो एक की बात सुनी जा रही है, करोड़ों की कोर्ट क्यों नहीं सुन रहा है। अगर ज्यादा बड़ी घटनाएं घटती हैं तो इसके लिए डेरा के लोग ही नहीं कोर्ट भी जिम्मेदार होगा।'' 

भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का षडयंत्र
- साक्षी महाराज ने कहा- ''एक आदमी यौन शोषण का आरोप लगा रहा है। पूर्वाग्रह भी हो सकता है। कुछ लोभ लालच भी हो सकता है। हो सकता है भारतीय संस्कृति की छवि को धूमिल करने, बर्बाद करने के लिए भी किया गया हो।''  
- '' कर्नल पुरोहित के साथ क्या हुआ? प्रज्ञा भारती ठाकुर के साथ क्या हुआ? ये योजना बद्ध तरीके से साधु-सन्यासी नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का षडयंत्र है।''  
- ''मुझे लगता है कि माननीय न्यायालय, माननीय उच्च न्यायालय को गंभीरता से इस बात को लेना चाहिए। इतना नुक्सान हो गया और ज्यादा नुकसान न हो। अगर ज्यादा बड़ी घटनायें घटती है तो उसके लिए डेरा के लोग जिम्मेदार नहीं होंगे न्यायालय भी जिम्मेदार होगा।'' 

जामा मस्जिद का इमाम कोर्ट का रिश्तेदार है क्या?
- साक्षी महाराज ने आगे कहा- ''लॉ एंड ऑडर की स्थिति खराब हो गई। लोग मर रहे हैं, दंगे हो रहे हैं। जामा मस्जिद के इमाम को हाईकोर्ट क्यों नहीं बुला लेता है। वो कोई रिश्तेदार लगता है क्या?'' 
- ''राम रहीम तो सीधे साधे हैं तो बुला लिया और जामा मस्जिद के इमाम को नहीं बुला सकते। कितने केसों में वो वांछित है। कहीं न कहीं प्रश्न चिन्ह तो खड़ा होता है।'' ( स्त्रोत : दैनिक भास्कर)
आपको बता दें कि इमाम बुखारी पर कई गैरजमानती वारंट निकले हैं पर वे कभी आजतक कोर्ट में पेश नही हुए । इसलिए साक्षी महाराज ने उनपर बयान दिया ।
गुजरात द्वारका के केशवानंदजी महाराज पर कुछ समय पूर्व एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया और कोर्ट ने 12 साल की सजा भी सुना दी लेकिन जब दूसरे जज की बदली हुई तब देखा कि ये मामला झूठा है तब उनको 7 साल के बाद निर्दोष बरी किया गया था।
अब साक्षी महाराज की बात को लेकर कहीं न कहीं पुष्टि हो रही है कि कहीं ये भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का सुनियोजित षडयंत्र तो नही चल रहा है?